फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No less incidents after awareness campaign

जागरूकता अभियान के बाद भी घटनाएं कम नहीं

Tue, 16 Apr 2019 11:30 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
No less incidents after awareness campaign
फायर बिग्रेड - फोटो : अमर उजाला
हर वर्ष अग्निशमन विभाग 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक लोगों को आग से बचाव के लिए अभियान चलाकर जागरूक करता है। लेकिन अभियान का असर कहीं दिख नहीं रहा है। अप्रैल माह में आगलगी की घटनाएं रोजाना हो रही हैं। इन घटनाओं में जानमाल की क्षति भी अधिक हो रही है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग आग से बचाव के लिए 14 अप्रैल से एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करता है। इस दौरान लोगों को आग से बचाव की जानकारी देने वाले पोस्टर हैंड बिल वगैरह वितरित किया जाता है। माकड्रिल करके लोगों को आग पर काबू पाने के तरीके बताया जाता है।
विज्ञापन


इन जागरूकता अभियानों के बाद भी अप्रैल और मई का महीने में इस वर्ष शार्ट सर्किट और अन्य कारणों से आगलगी की छोटी बड़ी113 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में हुई क्षति का लेखा जोखा भी विभाग के पास नहीं है। क्योंकि सभी स्थानों पर विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी भी आग से हुई क्षति का आंकलन करने में काफी सुस्ती बरतते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काछी कला गांव के शिवनारायण राय कहते हैं कि यदि अग्निशमन विभाग पूरी संजीदगी से लोगों को जागरूक करें तो आगलगी की घटनाओं पर काफी अंकुश लग सकता है।
कसारा के पूर्व प्रधान लेखराज कहते हैं कि मैने कभी भी अग्निशमन विभाग को बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते नहीं देखा। इसी प्रकार सियरही बरजला के चंद्रजीत यादव कहते हैं कि विभाग अगर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता तो आगलगी की घटनाओं में निश्चित कमी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed