फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No halt for the Chhapra-Varanasi Intercity at Haldharpur Halt.

Mau News: हलधरपुर हाल्ट पर छपरा-वाराणसी इंटरसिटी का ठहराव नहीं

Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
No halt for the Chhapra-Varanasi Intercity at Haldharpur Halt.
हलधरपुर हाल्ट
रतनपुरा। मऊ-बलिया रेल मार्ग पर स्थित हलधरपुर हाल्ट से रोजाना 50 गांवों के सैकड़ों यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी और छपरा जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक है, लेकिन ठहराव के अभाव में यात्रियों को रतनपुरा या मऊ जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इससे उनका समय और अतिरिक्त किराया दोनों खर्च होता है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार हलधरपुर हाल्ट आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यहां से विभिन्न स्थानों के लिए आते-जाते हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव होने से लोगों को वाराणसी और छपरा की यात्रा में काफी सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हलधरपुर हाल्ट पर इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर कई बार रेल विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं हो सका है। लोगों का आरोप है कि हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नू राय, मिथिलेश कुमार गुप्ता, राजूराम, आशुतोष कुमार, सनेही यादव, विवेक कुमार, रामबचन राजभर, दिनेश कुमार, राजू पांडेय, राजू पांडेय और बबलू माली ने रेल विभाग से हलधरपुर हाल्ट पर छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रेन का ठहराव होने से आसपास के दर्जनों गांवों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें रतनपुरा या मऊ जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed