फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No eligible voter's name should be left out.

Mau News: किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए

Thu, 20 Nov 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
No eligible voter's name should be left out.
मधुबन। सीआरओ दिनेश मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें सीआरओ ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण चरण है। बीएलओ से कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए।
बैठक में एसडीएम प्रशासनिक राजेश कुमार अग्रवाल, एसडीएम न्यायिक दीपक सिंह, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह सहित कोटेदार शामिल हुए।
इसमें बताया गया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर–घर जाकर फार्म वितरित करेंगे।
मृतक, डुप्लीकेट तथा अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध किया जा रहा है। बीएलओ को एप के माध्यम से प्रत्येक जानकारी समय से अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरि ने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक संवेदनशील कार्य है। एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस बार की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बने। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed