फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No eligible person should be deprived of getting a house: AK Sharma

कोई पात्र मकान पाने से न रहे वंचित : एके शर्मा

Sat, 31 Jan 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
No eligible person should be deprived of getting a house: AK Sharma
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 693 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। इनमें से 86 लोगों के खाते में आवास निधि का पैसा आ चुका है। शेष 607 लोगों को जल्द ही उनके खाता में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया। आवास का स्वीकृति पत्र पा कर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो भी पात्र होगा वह मकान पाने से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

हर सर पर छत यह केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का सपना है। यदि आप पात्र हैं तो सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ आपको जरूर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मधुबन तहसील क्षेत्र में 2100 लोगों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना तहत आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके आवेदन की जांच की जा रही है, जो भी पात्र होगा उसे आवास जरूर मिलेगा। मधुबन में करीब 700 लोगों को प्रत्येक व्यक्ति 15 हजार रुपये पीएम स्वयं निधि का पैसा देकर उन्हें छोटे स्तर पर कारोबार करने का अवसर सरकार ने दिया है, जो भी पात्र इसके लिए आवेदन करेगा उसे इसका लाभ दिया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम राजेश अग्रवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, राष्ट्र कुंवर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल, शंकर मद्देशिया, अमित गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed