फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   nirooddh mile 91 kishor

किशोर संप्रेक्षण गृह का डीएलएसए सचिव ने किया निरीक्षण संप्रेक्षण गृह मे निरूद्ध मिले 91 किशोर

Wed, 17 Feb 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
nirooddh mile 91 kishor
मऊ । बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह और सिविल जज जूनियर डिवीजन शैलेश सिंह ने राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने केयरटेकर जयप्रकाश सिंह और अशोक कुमार से संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के बाबत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान भोजनालय, प्रसाधन मे साफ सफाई अच्छी न मिलने पर नाराजगी जताया।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में संप्रेषण गृह में 91 किशोर रह रहे हैं। जिसमें 19 मऊ के ,34 बलिया के और 37 आजमगढ़ और गोंडा का एक किशोर शामिल है । उन्होंने बताया कि संप्रेषण गृह में वर्तमान में कोरोना संक्रमित कोई नहीं है। डाक्टर दिलीप कुमार सप्ताह में दो दिन आते हैं। किशोरों को पढाने के लिए अध्यापक जावेद अख्तर आते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को समय से भोजन मीनू के अनुसार दिया जाता है। इस दौरान सचिव सत्यवीर सिंह ने बैरकों का निरीक्षण किया तो बैरक एक नंबर मे 31, दो नंबर मे 35 और तीन नंबर मे 11 किशोर रहते मिले। वहीं कुल 14 किशोर आइसोलेशन के तीन कमरों मे मिले। इस दौरान सचिव ने बोर्ड परीक्षा मे शामिल होने वाले किशोरों से उनके पढ़ाई के बावत जानकारी ली सभी के पास किताबें मौजूद मिली। एक किशोर की तबियत खराब थी जिसका जिला अस्पताल भेजकर इलाज कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान भोजनालय, प्रसाधन मे साफ सफाई अच्छी न मिलने पर नाराजगी जताया। इस दौरान रिमांड/ पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह , , धीरज त्रिपाठी , अध्यापक जावेद अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed