फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine miscreants beat up a young man sitting outside the house

घर के बाहर बैठे युवक से नौ बदमाशों ने की मारपीट

Mon, 14 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Nine miscreants beat up a young man sitting outside the house
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर बरलाई गांव में अपने मामा के यहां आए एक युवक को सोमवार को तीन बाइक से आए नौ बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक को अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करते देख जब ग्रामीण उसे बचाने के लिए आए तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने बोझी चौकी में तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में आजमगढ़ जिले के मुबारक थाना क्षेत्र के गुलौर गांव निवासी रामविनय यादव (27) पुत्र संतलाल ने बताया कि वह अपने मामा घोसी कोतवाली के करनपुर बरलाई निवासी लालमन यादव के यहां आया है। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। इस बीच तीन बाइक पर नौ की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने उससे गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसमें एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच उसकी चीख पुकार सुनकर लोगों ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण तथा पुलिस को फोन करने की भनक मिलते ही सभी बदमाश फरार हो गए। उधर इस घटना से सहमे युवक ने घायल अवस्था में बोझी पुलिस चौकी पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। इस बाबत घोसी एसओ कुमूद शेखर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed