फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine administrators appointed for 671 gram panchayats

671 ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त किए गए नौ प्रशासक

Sun, 27 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Nine administrators appointed for 671 gram panchayats
मऊ। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद गांवों में विकास संबंधी गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रशासकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। जनपद के 671 ग्राम पंचायतों के काम काज की देखभाल के लिए नौ प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले के हर ब्लाक पर एक प्रशासक की नियुक्ति की गई है। ये प्रशासक अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय छोड़कर अन्य विकास संबंधी कार्य करा सकेंगे। इसके साथ ही ब्लाक और जनपद स्तर की समितियां भी गठित की गईं हैं। ब्लाक स्तरीय समिति के अध्यक्ष संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी होंगे जबकि जनपद स्तरीय समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नियुक्त किए गए ये हैं प्रशासक :
मऊ। ब्लाकवार जिन प्रशासकों की नियुक्तियां की गई हैं उनमें रतनपुरा ब्लाक से रवींद्र यादव, बड़राव- अखिलेश मल्ल, दोहरीघाट- नंद कुमार राय, घोसी - हृदयेश पांडेय, कोपागंज - शीत कुमार सिंह, फतेहपुर मंडाव श्रीकांत मिश्रा, परदहा- हरिमोहन सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना- सतीश चंद मौर्य और रानीपुर- सुरेंद्र नाथ यादव हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति के पास जाएंगी पत्रावलियां
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा है कि प्रशासक अंत्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और हैंडपंप की मरम्मत को छोड़कर अन्य कार्यों की पत्रावली का परीक्षण करके ब्लाक स्तरीय समिति को भेजेंगे। ब्लाक स्तरीय समिति इन पत्रावलियों का परीक्षण करके अपनी टिप्पणी के साथ जिला स्तरीय समिति को भेजेगी। जिला स्तरीय समिति ब्लाक स्तरीय समिति से प्राप्त पत्रावलियों का परीक्षण करके अपनी टिप्पणी के साथ जिलाधिकारी को प्रेषित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed