{"_id":"6a206b8f18221cb6b90ffb71","slug":"nikhil-became-runner-up-in-state-level-wrestling-championship-mau-news-c-295-1-svns1028-146492-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में निखिल बने उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में निखिल बने उपविजेता
विज्ञापन
स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के निखिल बने उपविजेता।
पहलवान निखिल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे तहसील क्षेत्र में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भदोही जनपद के ज्ञानपुर में 31 मई से 3 जून तक आयोजित स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में निखिल मिश्रा ने 97 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको-रोमन शैली की कुश्ती में रजत पदक हासिल किया।
रायपुर गांव निवासी प्रमोद मिश्रा के पुत्र निखिल पिछले कई महीनों से दरगाह स्थित बृजभूषण शरण सिंह अखाड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखाड़ा संचालक एवं जिला कुश्ती संघ मऊ के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह पहलवान ने बताया कि निखिल की यह सफलता पूरे क्षेत्र और अखाड़े के लिए गर्व का विषय है।
निखिल की इस उपलब्धि पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम कृपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, डॉ. राशिद उस्मानी, प्रधान सुनील मौर्य, प्रभुनाथ यादव, मुन्ना शर्मा, हरिवंश मौर्य, मनोज सिंह, मंटू यादव आदि ने बधाई दी है।