{"_id":"67c4a792f1334911170abcca","slug":"nikah-six-years-ago-now-triple-talaq-given-over-phone-mau-news-c-295-1-mau1002-124797-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मायके गई पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, सात पर मुकदमा दर्ज, 28 महीने में छह मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मायके गई पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, सात पर मुकदमा दर्ज, 28 महीने में छह मामले आए
विज्ञापन
भदसा मानोपुर गांव निवासी गुलप्सा खातून को निकाह के छह साल बाद पति सरफराज ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। वह मायके में थी। दंपती की तीन संताने हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोपागंज में बीते 28 माह में दर्ज हुए तीन तलाक का यह छठवां मामला है।
गुलप्सा ने अपनी तहरीर में बताया कि छह साल पहले गांव निवासी सरफराज ने मुझे नशीला पदार्थ खिलाकर बिहार ले गया। निकाह कर लिया। इस मामले में सरफराज के भाई अंसार अहमद ने भी उसकी मदद की थी। इस मामले में मेरे पिता ने तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद गांव के लोगों ने बातचीत करके साथ रहने को राजी किया। इस बीच हमारी तीन संतानें हुईं। सबकुछ ठीक चल रहा था। 16 फरवरी को वो मायके आई थी। इस दौरान ससुराल के अंसार, मोबिन, मुस्तकीम, ननद मुमताज, सास जहाना खातून और इस्तेयाक ने पति सरफराज को दहेज के लिए उकसाया और दहेज की मांग के लिए दबाव बनाया। दहेज न लाने पर तलाक के लिए दबाव डालने लगा। पति सरफराज ने उसे फोन कर तीन तलाक दे दिया।