{"_id":"60f31d8c8ebc3e601264645f","slug":"nhm-workers-protested-by-boycotting-the-demands-mau-news-vns6010228196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मागों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मागों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जारी विरोध प्रर्दशन के क्रम में अपने कार्यस्थल पर एक घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। कमचारियों ने चेताया कि मांग पूरी न होने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
शनिवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों पर तैनात एनएचएम कर्मी अपनी मांगों को लेकर सुबह दस बजे 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार को संबोधित करते हुए एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भी एनएचएम कर्मी अपने जान को दांव पर लगाकर ड्यूटी कर रहे है। लेकिन उनके साथ वेतन को लेकर भेदभाव किया जा रहा है।
कहा कि संघ शासन द्वारा स्थानांतरण नीति, वेतन पालिसी और विसंगति, आउटसोर्स नीति, कोविड प्रोत्साहन राशि की मांग और पेट परीक्षा के पास होने की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग कर रहा है। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर 17 तथा 18 जुलाई को एक घंटे का कार्य बहिष्कार और 19 से 21 जुलाई तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार तथा 26 जुलाई को सभी कर्मचारी निदेशालय का घेराव करेंगें। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनोज सिंह, बिंदेश्वरी राय, सोनूरानी राय, वंदना, डॉक्टर अशफाक अहमद अंसारी, अवनीश राय, रतनलाल, प्रियबुद्ध, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. कमाल आदि मौजूद रहे।