फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NHM personnel outspoken about demand, submitted memorandum

मांग को लेकर मुखर हुए एनएचएम कर्मी, सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
NHM personnel outspoken about demand, submitted memorandum
मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने बुधवार को मुुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शासन द्वारा 25 फीसदी वेतन वृद्धि का वायदा करने के बाद इसे अमल न करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बुधवार को एनएचएम कर्मी डॉ. शैलजाकांत पांडेय, डॉ. अश्वनी सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां मुख्य राजस्व अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एनएचएम कर्मियों ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 जैसी महामारी के दौर में भी संविदा कर्मियों के साथ भेदभाव कर उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि हर सरकारी अस्पताल पर संविदा कार्यरत डॉक्टर- पैरामेडिकल स्टाफ और संबंधित कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे मनोयोग से इस महामारी के दौर में जी जान से लगे हुए हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार इन संविदा कर्मियों के साथ दोहरा रवैया अपना रही है। डॉ. शैलजाकांत पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि का वादा किया है। लेकिन इसका लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम के कर्मचारी- अधिकारी, सरकारी अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्नीशियन तथा अन्य स्टाफ कोविड-19 में संबंधित कार्य करने वाले कर्मचारी गण एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी इस 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि के हकदार हैं जिनको इन से वंचित रखा गया है। चेताया कि मांग पूरी न होने की स्थिति में वह अपने कार्य से बहिष्कार करने का बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. अंजनी त्रिपाठी, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. नौशाद अहमद खान, डॉ. अशफाक अहमद अंसारी, संतोष गुप्ता, बिंदेश्वरी राय, अभय कुमार यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed