फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New varieties of seeds will lead to higher yields: Dr. Annamalai

नई किस्म के बीज से होगी अधिक पैदावार : डॉ. अन्नामलै

Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
New varieties of seeds will lead to higher yields: Dr. Annamalai
परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संकर मक्का बीज उत्पादन तकनीक’ पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. अन्नामलै आनंदन ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने गोपालगंज बिहार से 40 किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से बीज उत्पादन का गुर सिखाया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अन्नामलै आनंदन ने कहा कि पुरानी किस्मों की अपेक्षा पांच वर्ष के भीतर की नई किस्मों के बीज से फसलों की पैदावार अधिक प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

नई तकनीकों को सीख कर उसे अपनी खेती में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने किसानों को क्षेत्रीय स्तर पर जागरूक रहने पर जोर दिया। साथ ही अनाज उत्पादन के साथ बीज उत्पादन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के सह समन्वयक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. पवित्रा ने किसानों को सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रतिभागी किसानों ने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि सीतामढ़ी, बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है।

किसान वहां मुख्यतः मक्का, धान, गेहूं, सरसों और सब्जी आदि की खेती करते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कल्याणराव ने न्यूनतम बीज परीक्षण के लिए जरूरी बीजों के भौतिक शुद्धता, अंकुरण, नमी और बीज पर किसानों के साथ चर्चा की। उन्होंने बीज प्रयोगशाला में इस विषय पर व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed