{"_id":"655ba73e87a2fb4577086e08","slug":"new-crushing-season-begins-target-of-crushing-20-lakh-quintals-of-sugarcane-mau-news-c-295-1-mau1002-5240-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पेराई का नया सत्र शुरू, 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पेराई का नया सत्र शुरू, 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में नए पेराई सत्र के लिए सोमवार को जीएम शैलेंद्र अस्थाना और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच हवन कर ब्वायलरों का पूजन हुआ। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई शुरू हो जाएगी। इस वर्ष को मिल को 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है।
चीनी मिल में तीन ब्वायलर हैं, जिसमें दो 20 टन और एक 32 टन के ब्वायलरों से स्टीम बनाने के साथ ऊर्जा मिल के टर्बाइनों से अधिकांश उपकरणों का संचालन होता है। मुख्य अभियंता डीसी अग्रवाल ने बताया कि मिल में नवीनीकरण कार्य समाप्ति की ओर है। तीनों ब्वायलर जल्द ही पूरी तरह से प्रज्वलित हो जायेंगे। इसके बाद टर्बाइनों की टेस्टिंग होगी।
सीसीओ वीपी सिंह ने बताया कि गन्ना तौल केंद्रों की स्थापना हो गई है। जल्द ही किसानों को मैसेज भेजकर तौल की सूचना दे दी जाएगी। गन्ना तौल के लिए पांच दिन पहले किसानों को पर्चियां मिल जाएंगी। क्रय केंद्र पर 36 क्विंटल और मिल गेट पर 63 क्विंटल की पर्ची मिलेगी। इस पर 15 प्रतिशत अधिक गन्ना तौला जा सकेगा। मौके पर हवन पूजन कराने वाले गंगाधर मिश्र, नंदकिशोर शंखवार, सुनील राय, नीरज सिंह, सोमनाथ सिंह, रामनरेश चौधरी, विजेंद्र, सुरेंद्र मिश्रा, अखिलेश यादव, आरएस राय, सुदर्शन यादव, अभय सिंह, अखिलेश सिंह, पृथ्वीपाल आदि रहे।