फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New corona positive patient found in mau

मऊ में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या 65 हुई

Thu, 18 Jun 2020 09:38 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 18 Jun 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
New corona positive patient found in mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मऊ में बुधवार रात 10 बजे आई कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में दो एक ही गांव के हैं जो कि मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक मरीज नगर के छोटी महरानिया में मिला हैं।
विज्ञापन


देर रात रिपोर्ट आने के चलते गुरुवार की सुबह दोनों मुहल्ले हॉटस्पॉट बनाते हुए पॉजिटिव मिले मरीजों को उपचार के लिए परदहां ब्लाक में बनाए गए एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद तेज हो गई है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मरीजों के मिलने की पुष्टि की। जिलें में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हो गई है। इसमें 8 मरीज सक्रिय है, जबकि एक मरीज की रिपोर्ट आने से पहले मौत हो चुकी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात तीन रिपोर्ट आई, जिसमें जिले के अलग अलग क्षेत्रों के तीन लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पहला मामला नगर के छोटी महारानियां में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो कि मुंबई से लौटा था। वहीं दो मामले रानीपुर ब्लॉक के सिरसा गांव के हैं। गांव के दोनों लोग भी मुम्बई से आए हैं। डीएम ने बताया कि दोनों कस्बों हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया उनकी संपर्क में रहने वाले लोगो को क्वारंटीन किय़ा जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed