फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New alliance not successful in every election in last 10 years

Mau News: 10 साल में हर चुनाव में नए गठबंधन को सफलता नहीं

Wed, 05 Jun 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
New alliance not successful in every election in last 10 years
मऊ। वर्ष 2014 के बाद से हर चुनाव में किसी भी राजनीतिक गठबंधन को लोगों ने पंसद नहीं किया। उसे चुनावी कामयाबी नहीं मिली। जिस राजनीति के कारण उसकी जिससे वैचारिक मतभेद थे, उसी के साथ गलबहिया करने में वह असहज महसूस करने लगा था। बात पूर्वांचल के संदर्भ में हो तो यहां दल से जुड़ा हर कार्यकर्ता पार्टी की नीति के साथ दिल से जुड़ा था। यही कारण था कि जब दल का शीर्ष नेता आता था तो अपने मतदाता के अंदर जोश भरने के लिए खुले मंच से दूसरे पक्ष का विरोध करता था। आलम यह था कि पुलिस चौकी, थाना और न्यायालय तक में ऐसे अनेक मामले पहुंचे। लेकिन जिस तरह से पिछले कई सालों में राजनीतिक पेशेवर का दौर आया है, उससे कोर मतदाता की संवेदनशीलता की मौत भी हुई है। दल तो मिल गए लेकिन मतदाता के दिल नहीं मिल सके है। बात जनपद में संदर्भ में हो तो बसपा ने सभी दलों से दूरी बनाते हुए अकेले चुनावी मैदान में उतरी। लेकिन जो धरती कांग्रेस की गढ़ रही उसने सपा के साथ मिलकर बने इंडी गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा। जबकि भाजपा ने छोटे से राजनीतिक जीवन वाली सुभासपा जो हर साल नए गठबंधन बनाती है, यह सीट उसे दिया था। ओमप्रकाश राजभर में पूर्व में एनडीए से अलग होने के बाद की गई राजनीतिक बयानबाजी की। इस बार वह भी सुभासपा प्रत्याशी के साथ जुड़ गया। नेता तो पार्टी में होने के नाते जुड़े थे। लेकिन एनडीए के प्रत्याशी और बसपा का कोर वोटर इस नए पेशेवर राजनीति को पहचान गया था। उसने दर पर प्रत्याशी और उसके समर्थक को जमकर आश्वासन की घुट्टी पिलाई। हर दल के लोगों को यही लगा कि यह उसी का मतदाता है। लेकिन वह हो हल्ला और शोर शराबे के बिना शांत होकर वोट दिया। यही कारण है कि इस बार हर दल अपनी स्थिति को भांपने में विफल है। कोई एक तरफा तो कोई कांटे की टक्कर बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed