फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Never open links from unknown numbers

अनजान नंबरों से आए लिंक कभी न खोलें

Wed, 13 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Never open links from unknown numbers
रामलगन पीजी कालेज अमिला में साइबर अपराध से जुड़ीं जानकारी देकर छात्रों को जागरुक करते घोसी कोतव? - फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अमिला एवं बोझी बाजार के बैंकों एवं कॉलेजों में साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। कहा कि मोबाइल पर अनजान नंबरों से आई लिंक कभी न खोलें। न ही ओटीपी नंबर किसी को बताएं। सिपाही वरुण कुमार गुप्ता एवं महिला सिपाही निशी सिंह ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य सभी बैंकों एवं कॉलेजों में लोगों को साइबर अपराध के विषय में जानकारी दी। लोगों को बताया कि फोन पर या कोई गांव में आकर योजनाओं के नाम पर ओटीपी, बैंक कार्ड का नम्बर के साथ आधार कार्ड की जानकारी मांगे या विशेष कागज पर अंगूठे के निशान देने को कहे तो कदापि ऐसा न करें। अनजान नंबरों से वाट्सएप पर कोई लिंक भेजे तो उसे न खोलें। राम लगन पीजी कॉलेज अमिला में छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप से किसी बहाने कोई भी व्यक्ति पासवर्ड या ओटीपी नंबर पूछ रहा है तो उसे कदापि न बताएं और न ही भेजे गए लिंक को खोलें। ऐेसा करने पर साइबर अपराधी आपकी गाढ़ी कमाई खातों से निकाल लेंगे। कहा कि यदि बैंकों से संबंधित किसी प्रकार की साइबर घटना होती है तो सबसे पहले 1930 पर सूचना देने के साथ ही स्थानीय पुलिस एवं संबंधित बैंक की शाखा से संपर्क कर जानकारी दें। जागरूकता अभियान में प्राचार्या डा. सुमन यादव, डा श्याम कृष्ण यादव, शिवकुमार, शुभम पाठक, अमरनाथ, अंकुर यादव के साथ ही कालेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed