फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Network failure in 22 days due to network failure

22 दिनों से नेटवर्क फेल होने से डाकघर में कामकाज ठप

Sat, 22 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Network failure in 22 days due to network failure
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी स्थित उपडाक घर में बीते 22 दिनों से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने से कामकाज बंद है। कामकाज ठप होने के चलते रोजाना डाकघर आने वाले लोग मायुस होकर लौट रहे हैं। दुबारी स्थित उपडाक घर में पहली अगस्त से नेटवर्क फेल होने को लेकर क्षेत्र के प्रति दिन ग्रामीणों का कार्य नहीं होने के कारण लौटकर वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने के कारण डाक घर में जो नियमित तरीके से कार्य हो रहा था, वह बीते 22 दिनों से बंद चल रहा है। जिसके कारण पोस्ट आफिस में रजिस्ट्री, आधार बनाने की प्रकिया, लेन, देन, फिक्स डिपोजिट, खाता खोलने, आरडी आदि सारा कार्य ठप पड़ा हुआ है। उधर बीते 22 दिनों से समस्या से परेशान राजू जायसवाल, बेचू गुप्ता, लक्षण शर्मा, प्रदीप जायसवाल, सत्यनारायण शर्मा, मधु यादव आदि ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो सभी आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस बाबत पोस्ट मास्टर रामचंद्र का कहना है कि नेटवर्क ध्वस्त होने के चलते समस्या बनी हुई। इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed