{"_id":"640897d1c6d3d930b50f7526","slug":"nephew-killed-uncle-by-hitting-him-with-a-rod-mau-news-c-20-1-94704-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रॉड से मारकर भतीजे ने की चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रॉड से मारकर भतीजे ने की चाचा की हत्या
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के तहसील गली में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की रॉड से मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ऊसरी छपरा गांव निवासी अभिमन्यु राजभर 55 का तहसील गली में पैतृक मकान है। इसको लेकर अभिमन्यु और उसके छोटे भाई लक्ष्मण में पहले से ही विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे इसी बात को लेकर दोनों भाई में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान लक्ष्मण के बड़े पुत्र नवीन ने रॉड से अपने चाचा के सिर पर ताबड़तोड़ कर वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसओ अब्दुल वाहिद पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी के पिता तथा उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आए। सीओ अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभिमन्यु की पत्नी शिवकुमारी देवी की तहरीर पर नवीन, आकाश तथा लक्ष्मण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दोनों भाइयों के बीच यह विवाद पिता लेखू की मौत के बाद चला आ रहा था। वहीं कुछ माह पहले उसकी पत्नी के मरने के बाद उसके हिस्से की जमीन तथा दो हिस्सो में बंटे घर के बीच गली को लेकर दोनों में विवाद ओर बढ़ गया था। मंगलवार की शाम भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी थी। घटना जहां हुई, वहां भीड़ थी, त्योहार के चलते लोग घर में ही थे। दोनों के बीच कहासुनी के बाद भी लोग तमाशाबीन बने रहे, अगर कोई मानवता दिखाते हुए बीच बचाव कर देता तो अभिमन्यु की जान बच सकती थी।