फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepalese youth missing from Mau brothers went search filed FIR said something serious in video call

UP : मऊ से लापता हुआ नेपाल का युवक, खोजने पहुंचे दो भाइयों ने दर्ज कराया FIR; वीडियो काॅल में कही थी गंभीर बात

Fri, 22 Nov 2024 12:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 12:08 PM IST
सार

मऊ में गायब हुए युवक को खोजने के लिए नेपाल से उसके भाई भी पहुंच गए। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसके साथ ही बताया है कि वीडियो काॅल के दाैरान युवक ने कुछ लोगों के पीछा करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Nepalese youth missing from Mau brothers went search filed FIR said something serious in video call
युवक को खोजने आए नेपाल के दो युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज परिसर से नेपाली युवक गत दिनों संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। युवक तीन दिन पहले नेपाल जाने के लिए सूरत से निकला था। मऊ पहुंचने पर उसने अपने भाई से वीडियो काॅल कर खुद के बीमार होने की बात कहकर इलाज की बात कही थी।

विज्ञापन


इसके बाद उसका फोन कट गया। उसका फोन न मिलने पर परेशान उसके भाई नेपाल से गुरुवार को मऊ पहुंचे और गायब भाई की खोजबीन को लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी।



तहरीर के अनुसार, नेपाल के बारा जिले के खोपवा निवासी रामविलास चौधरी थारू ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रमोद चौधरी थारू सूरत में कपड़ा बुनाई का काम करता था। वह बीते सोमवार को सूरत से गांव जाने के लिए निकला था। बताया कि उसने वाराणसी से रक्सौल के लिए ट्रेन पकड़ा था, लेकिन वह गाजीपुर में उतरने के बाद मऊ पहुंचा। यहां रक्सौल पहुंचने के लिए बस पकड़ने को वह मऊ डिपो पहुंचा।
विज्ञापन


बताया कि यहां पहुंचने पर उसने अपने छोटे भाई लक्ष्मी चौधरी थारू को वीडियो कॉल कर अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। साथ ही कुछ लोगों के पीछे होने की बात कही। बताया कि दो मिनट 48 सेकेंड की बात के बाद उसका फोन कट गया। इसके बाद उसके द्वारा कई बार फोन करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गुरुवार को वह अपने भाई लक्ष्मी, रामविलास, गनीलाल चौधरी के साथ मऊ पहुंचे और अपने गायब भाई की खोजबीन के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद रोडवेज डिपो, आजमगढ़ मोड़ बाजार के साथ गाजीपुर तिराहा बाजार, फातिमा तिराहा बाजार के साथ जिला अस्पताल में पहुंचकर गायब भाई की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed