{"_id":"6343003e85e722320b79a453","slug":"nepal-released-four-lakh-69000-cusecs-of-water-in-saryu-river-mau-news-vns6782498123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने सरयू नदी में छोड़ा चार लाख 69000 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल ने सरयू नदी में छोड़ा चार लाख 69000 क्यूसेक पानी
विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
- फोटो : MAU
सरयू नदी में हाल ही में नेपाल ने चार लाख 69000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। इससे सरयू नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में खलबली मची है। रविवार को नदी चेतावनी बिंदु 69.90 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर चली गई। रविवार को गौरी शंकर घाट पर सरयू का जलस्तर 70.25 मीटर था जबकि शनिवार को जलस्तर 69.50 मीटर पर था। इस तरह 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 75 सेमी की बढ़ा है।
नदी में अचानक आए ऊफान से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर ,दुर्गा मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, हनुमान मंदिर, डीह बाबा का स्थान, शाही मस्जिद तथा लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, चिउंटीडांड़ , सूरजपुर आदि गांवों के सीवानों में पानी घुसना शुरू हो गया है जिससे फसल बर्बाद होने की आशंका से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
उधर दुबारी से उत्तर देवाराचंल में नदी में इस वर्ष में तीसरी बार बाढ़ से फसलों का बचना मुश्किल हो गया है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के किसानों को चिंता सताने लगी है।