फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepal released 1.25 lakh cusecs of water into the Saryu River.

Mau News: नेपाल ने सरयू नदी में छोड़ा 1.25 लाख क्यूसेक पानी

Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nepal released 1.25 lakh cusecs of water into the Saryu River.
बड़राव ब्लॉक क्षेत्र में मऊ और आजमगढ़ जनपद की सीमा पर स्थित डिघिया बाढ़ चौकी, रामनगर के पास सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को नदी का जलस्तर 70.35 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 70.40 मीटर है।
विज्ञापन

नदी अब खतरे के निशान से महज पांच सेंटीमीटर नीचे बह रही थी, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरेंद्र यादव ने बताया कि नेपाल बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति पर विभाग की ओर से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए बांधों पर मिट्टी से भरी बोरियों का स्टॉक पहले से तैयार रखा जा रहा है, ताकि बारिश के कारण कहीं भी रेन कट बनने पर तत्काल भराई कर बांध को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारी दिन-रात बांधों की निगरानी में जुटे हुए हैं। नदी के किनारे न जाएं और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed