फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Neighbor obstructing construction; complaints of land encroachment also received.

Mau News: पड़ोसी रोक रहा निर्माण, जमीन पर कब्जे की भी शिकायतें आईं

Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Neighbor obstructing construction; complaints of land encroachment also received.
घोसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते अधिकारी। संवाद
शनिवार को जिले के 12 थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पड़ोसियों द्वारा जबरन निर्माण कार्य रोकने और जमीन पर कब्जा करने जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। सभी थानों पर कुल 304 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शहर कोतवाली में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
घोसी कोतवाली में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 28 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा गांव निवासी रामविलास ने विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य रोकने, खैरा मुहम्मदपुर निवासी रामबदन ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे और सरहरा गांव निवासी दुर्गावती ने अवैध कब्जे की शिकायत की।
सीओ जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनकर भौतिक सत्यापन करें और पीड़ित को न्याय दिलाएं।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने राजस्वकर्मियों से कहा कि आज सबसे अधिक समस्याएं जमीन से जुड़ी आ रही हैं, इसलिए सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, ताकि विवादों का समय पर निस्तारण हो सके और लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुहम्मदाबाद गोहना में समाधान दिवस उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और सीओ शीतला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यहां 52 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें चार का निस्तारण किया गया। इनमें 48 मामले राजस्व विभाग और चार पुलिस विभाग से संबंधित थे। चिरैयाकोट थाना में 18 राजस्व संबंधी मामलों में से दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed