फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negligence: Potholes on every joint of Siktia Over Bridge

लापरवाही: सिकटिया ओवर ब्रिज के हर जोड़ों पर हुए गड्ढे

Wed, 10 May 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Potholes on every joint of Siktia Over Bridge
लखनऊ बलिया राजमार्ग पर जिला मुख्यालय के पास सिकठिया ओवर ब्रिज की जोड़ में दरारें पड़ गई हैं। वाहनों के झटके से कई जगह गड्ढे बन गए हैं। लोहे की पट्टी दिखाई दे रही है। इससे ओवर ब्रिज पर हादसे की आशंका को बल मिल रहा है। गड्ढों में वाहन के पहिए फंस जाते है। चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसकी बानगी भीटी के पास तमसा नदी पर बने पुल पर देखे गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की रेलिंग दो साल से क्षतिग्रस्त है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मरम्मत नहीं हो पा रही है। वहीं, लखनऊ बलिया हाईवे पर सिकटिया ओवरब्रिज के जोड़ की पिच उखड़ गई है। दरारें गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज घुमावदार है। हर जोड़ पर से पिच उखड़ गई है। वाहनों के ठोकर गड्ढों की गहराई और चौड़ाई बढ़ती जा रही है। पुल पर चलना जोखिम भरा है। क्षेत्रीय निवासी अधिवक्ता राजेश पांडेय डाॅ.ब्रह्मानंद यादव, संजय राय, मंगला यादव ने बताया कि अधिकारी गड्ढों को पाटने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कोट :
विज्ञापन

गड्ढों को पाटने की जिम्मेदारी एनएचआई की है। तमसा नदी के पुल पर बने गड्ढों की जानकारी है। जल्द ही सिकटिया से भीटी तक सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। जितेंद्र सिंह, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed