फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NEET: Physics, Chemistry and Zoology confused students, 100 students did not appear for the exam

नीट : फिजिक्स, केमेस्ट्री और जूलॉजी ने उलझाया, 100 ने नहीं दी परीक्षा

Sun, 04 May 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
NEET: Physics, Chemistry and Zoology confused students, 100 students did not appear for the exam
मऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) रविवार को पहली बार त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक से प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्र पर ही छात्रों को पेन दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की तैनाती हुई थी। एनटीए के अधिकारियों के दल ने भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे। परीक्षा में 5251 के सापेक्ष 5151 परीक्षार्थी शामिल हुए। नीट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के डीसीएसके पीजी काॅलेज, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबादगोहना, टाउन इंटर काॅलेज, बापू इंटर काॅलेज कोपागंज सहित 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे के बाद चहल पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक परीक्षार्थियों को गहन जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नीट की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने बातचीत में पेपर कठिन बताया। कुछ परीक्षार्थी भौतिकी, तो कई परीक्षार्थी केमिस्ट्री का सेक्शन कठिन बता रहे थे।

परीक्षार्थियों के अनुसार भौतिकी का सेक्शन पिछले साल की तुलना में कठिन और लंबा था। इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न बहुविकल्पीय और बाकी के प्रश्न थ्योरी से संबंधित थे। बहुविकल्पीय प्रकार वाले प्रश्न कठिन थे। एक दो प्रश्न छोड़कर सभी प्रश्न सिलेबस से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed