फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NCD clinic looking for own doctor

एनसीडी क्लीनिक तलाश रहा खुद का डॉक्टर

Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
NCD clinic looking for own doctor
मऊ। जिले में गैर संचारी बीमारियों का इलाज करने के लिए अलग से एनसीडी (नान कम्यूनिकेबल डिजिज) क्लीनिक को खुद चिकित्सक की तलाश है। बीते तीन वर्षो से जिला अस्पताल में संचालित क्लीनिक में चिकित्सक के न होने पर एपिडेमियोलॉजिस्ट (जांचकर्ता) द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। लेकिन कुछ माह पूर्व ही तीन दिन के लिए उसे दूसरे जगह अटैच कर दिया गया है। ऐसे में अब इस क्लीनिक में आने वाले मरीजों का उपचार काउंसलर तथा लैब टेक्नीशियन के भरोसे चल रहा है। ऐसा नहीं है कि इस समस्या को लेकर सीएमओ कार्यालय अंजान है, लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लेकिन बीते कुछ माह पूर्व भी सप्ताह में तीन दिन के लिए मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में संचालित एनसीडी में कर दिया गया है। ऐसे में जिला अस्पताल स्थित एनसीडी क्लीनिक में सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को आने वाले 60 से ज्यादा मरीजों का उपचार एलटी और काउंसलर के भरोसे चल रहा है। इस बाबत जिला प्रतीरक्षण अधिकारी तथा अपर सीएमओ नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि फिजिशियन के चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जबकि सीएचसी में संचालित एनसीडी क्लीनिक में सीएचसी के चिकित्सक ही उपचार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed