फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Navratri

शारदीय नवरात्र की शुरूआत श्रद्धा संग

Tue, 13 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Navratri
शारदीय नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से कलश स्थापना व मां शैलपुत्री के दर्शन के साथ हो गई। देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मां की आराधना की।
विज्ञापन



मंगलवार को भोर से ही शीतलाधाम और वनदेवी धाम पर भक्तों का रेला उमड़ा रहा। भक्तों द्वारा लगाये जाने वाले माँ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शहर व ग्राम्यांचल में जगह-जगह देवी पूजा पांडाल लगाए गए हैं।


नगर के शीतलाधाम मंदिर मां के दर्शन के लिए मंगलवार की भोर से भक्तों की लगी रही। भक्तों ने मां को नारियल चुनरी चढ़ाया और कपूर की आरती जलाई। मंदिर पर होने वाली सुबह और शाम की आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा मां वनदेवी धाम पर भी जनपद ही नहीं आसपास के जनपदों से आने वाले हजारों भक्तों ने देवी के दर्शन किए। नारियल चुनरी मां को भेंट की।
विज्ञापन



यहां पर आने वाले भक्तों ने वनदेवी के बारे में मंदिर के पुजारी से जानकारी ली। यहां पर आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों से हवन भी कराया। इसके अतिरिक्त बगल में स्थित पार्क में बच्चों ने आनंद लिया। इसके अलावा नगर के रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इधर आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर पर सुबह से देवी भक्तों ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। दोहरीघाट के पास कोरौली के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में हजारों भक्तों ने मां के दर्शन किए। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार नवरात्र के पहले दिन कसबे और आसपास के मंदिरों में मां दुुर्गा की आराधना श्रद्धालुओं ने की। जबकि सभी हिंदू परिवारों में घरों में कलश स्थापना कर लोगों ने मां दुर्गा की आराधना की। भक्तों ने नौ दिनों तक चलने वाले सप्तशती का पाठ किया।



रानीपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड के सिरियापुर स्थित प्रसिद्ध देइया माई मंदिर पर मंगलवार को नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का  रेला लगा रहा। जनपद व गैर जनपद से आये श्रद्धालुओं ने मां की पूजा की ।



बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र कोयल मर्याद भवानी मंदिर में हजारों भक्तों ने देवी के दर्शन किए और पूजा पाठ किया। सुबह से शुरू हुई देवी की आराधना शाम तक चलती रही। शाम को होने वाली प्रसिद्ध आरती और पूजा में क्षेत्र और आसपास के हजारों लोगों ने भाग लिया और मां के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed