फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   national flag removed from vehicle

पंचायत सदस्य के वाहन से उतरवाया गया तिरंगा

Wed, 03 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
national flag removed from vehicle
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में खड़ी एक जिला पंचायत सदस्य के वाहन पर लगे तिरंगे झंडे को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने उतरवा दिया। झंडा उतरवाने के बाद वाहन का यातायात प्रभारी ने चालान काटा। बाद में जुर्माना की राशि जमा होने के बाद वाहन को छोड़ा गया। वहीं इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे से ऐसा कार्य न करने की कड़ी चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी की  कार सहादपुरा हाइडिल कालोनी के पास खड़ी थी। कार पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। इस दौरान उधर से सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय गुजर रहे थे।
विज्ञापन



उनकी नजर कार पर पड़ी। उन्होंने फौरन इसको संज्ञान में लेते हुए अपनी गाड़ी से उतरकर वहां पहुंचे। जिसके बाद चालक से झंडा लगाने के संबंध  में पूछताछ किया। साथ ही चालक से झंडा उतरवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी। जिस पर यातायात पुलिस के प्रभारी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और उस वाहन का चालान कर दिया। इस दौरान वहां पर काफी भीड़ जुट गई।



 तभी वहां पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी भी पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको आगे से ऐसा कार्य न करने की नसीहत दी। जुर्माना भरने के बाद जिला पंचायत सदस्य अपनी गाड़ी को लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed