फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Napa will earn revenue by making MRF center, exercise will start

एमआरएफ सेंटर बनाकर नपा कमाएगी राजस्व, कवायद शुरू

Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Napa will earn revenue by making MRF center, exercise will start
मऊ। नगर पालिका शहर से निकलने वाले सैकड़ों टन कचरे से अब हर माह लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त करेगी। दरअसल नगर पालिका की ओर से मैटिरियल रिकवरी फेसिलेशन (एमआरएफ) सेंटर बनाने की योजना है। एमआरएफ सेंटर पर गीले कचरे से गलनशील पदार्थ अलग किए जाएंगे ताकि उनसे खाद बनाई जा सके। जबकि सूखे कचरे को रिसाइकिलिंग करने की योजना है। प्रथम चरण में नगर पालिका द्वारा डंपिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित जमीन के अलावा चार वार्डो पर एक एमआरएफ सेंटर बनाए जाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की इस व्यवस्था से न सिर्फ शहर की सफाई व्यवस्था सुधरेगी बल्कि इससे पालिका की आय भी बढ़ेगी। नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि नगर क्षेत्र के 42 वार्डों रोजाना करीब 120 टन एकत्रित होने वाले कचरे के निस्तारण व गीले कचरे से खाद बनाने के लिए योजना तैयार की है। इस योजना के तहत डंपिंग ग्राउंड के लिए चिहिन्त जमीन के साथ ही नगर के चार वार्डो में एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए जमीन तलाशने की कवायद शुरू की जा चुकी है। बताया कि एमआरएफ सेंटर बनने के बाद नगर के 42 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरा को डंपिंग ग्राउंड पर अलग अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

कचरे से बने खाद से मिलेगा राजस्व
मऊ। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि वर्तमान में 42 वार्डो से प्रतिदिन 115 से 120 टन कचरा निकलता है। बताया कि इसमें करीब 30 टन तक गीला कचरा तथा 80 टन तक सूखा कचरा होता है। शेष कचरे में बायोमेडिकल वेस्ट सहित दूसरे कचरा शामिल होता है। इसे बनाए जाने वाले एमआरएफ में एकत्र किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा कचरा में शामिल पॉलिथीन, प्लास्टिक, कागज समेत कूड़े की चीजों को अलग-अलग कर लिया जाएगा। कचरा प्रबंधन में एमआरएफ सेंटर संचालन में नगर निकाय निजी एजेंसियों की मदद भी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि नगर के डंपिंग ग्राउंड के साथ परदहा और चार वार्डो में एमआरएफ सेंटर बनाया जाएगा। इससे नगर में कचरा निस्तारण की समस्या दूर होने के साथ इससे बनने वाले खाद से नगर पालिका को राजस्व की भी प्राप्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed