फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NAPA will build park and shopping complex on its occupied land

Mau News: कब्जे वाली अपनी जमीनों पर नपा पार्क, शापिंग कॉम्पलेक्स बनाएगी

Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
NAPA will build park and shopping complex on its occupied land
मऊ। नगर पालिका प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए अब नगर क्षेत्र में हॉल में कब्जे में आई अपनी जमीनों पर शापिंग कॉम्पलेक्स बनाएगी। इसके लिए चार जगहों पर जमीन भी चिह्नित की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका नगर क्षेत्र की पोखरियों की नीलामी कर राजस्व को बढ़ाएगी। नगर पालिका प्रशासन के इस प्रयास से न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा रुकेगा बल्कि इसे बाजार के रूप में विकसित होने से नपा का राजस्व बढ़ने के साथ लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। नगर पालिका 45 वार्डों में कई शासकीय जमीन को कब्जों से मुक्त करा कर उसे अपने कब्जे में ले रही है।
विज्ञापन

इन जमीनों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इनकी बाउंड्रीवाल कराने के साथ दूसरे उपाय भी कर रही है। हाल में ताजोपुर, कलेक्ट्रेट परिसर के आस पास तथा सहादतपुरा में शासकीय जमीन पर भूतल सहित मल्टीस्टोरी भवन बनाने की योजना तैयार की जा रही है। सूत्रों की माने तो नपा एक साथ नगर के कई प्रमुख हिस्सों में अपनी जमीनों पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाएगी। इसमें भूतल यानी ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, प्रथम तल पर शापिंग कॉम्पलेक्स बनाने की योजना शामिल है। कॉम्पलेक्स की दुकानें बनाकर उनका आवंटन भी किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के बाद नगरपालिका की आय भी बढ़ेगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नपा के राजस्व बढ़ोतरी के लिए खाली जमीनों पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने की योजना है। इसमें भूतल पर पार्किंग बनाने की योजना भी शामिल है।
विज्ञापन

3 हेक्टयर से अधिक जमीन हो चुकी है मुक्त

मऊ। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बीते तीन साल में 45 वार्ड में अब तक तीन हेक्टयर से अधिक जमीन पर कब्जा पा चुकी है, जिस पर अतिक्रमण था। ऐसे में कीमती जो जमीन है उसे नगर पालिका द्वारा पहले सुरक्षित किया जा रहा है। बताया कि इसके तहत ही निजामु्द्दीनपुरा स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर जमीन को कब्जा कर उसे सुरक्षित किया गया। कम जमीन होने के चलते यहां कोई बड़ा काम नहीं हो सकता था, लेकिन प्राइम लोकेशन पर जमीन होने के बाद यहां गैस एजेंसी को जमीन दिया गया।जिससे हर माह नगर पालिका को राजस्व मिल रहा है। इसी तरह से नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित सरकारी पोखरी के बाद करीब दो बिस्वा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। वहीं एक जमीन आजमगढ़ मोड़ पर एक सरकारी जमीन है इस पर शापिंग कांपलेक्स की योजना नगर पालिका की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed