फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Names of books changed from class two to eight

कक्षा दो से आठ तक की किताबों के नाम बदले

Thu, 26 Aug 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Names of books changed from class two to eight
मऊ। शासन ने परिषदीय स्कूलों में कक्षा दो से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों के नाम बदल दिए हैं। अब बच्चे गणित में गिनतारा की जगह अंकों का जादू, अंक जगत, गणित ज्ञान तो हिंदी में कलरव की जगह किसलय, पंखुड़ी, फुलवारी, वाटिका पढ़ेंगे। कवर पेज को भी बच्चों की अभिरुचि के अनुसार आकर्षक बनाया गया है। हालांकि पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार्य पुस्तिकाओं के नाम भी बदले गए हैं। नए नामों के साथ लगभग 70 प्रतिशत किताबें बांट दी गई हैं। शेष सत्यापन के बाद वितरित होंगी। वहीं, हिंदी के अलावा अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों के साथ ही कार्य पुस्तिका के नाम भी बदले गए हैं, जो पाठ्य पुस्तकों के नाम से मिलते-जुलते हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अभी तक कक्षा दो से लेकर पांच तक की सभी विषयों की किताबों के नाम एक जैसे और छह से लेकर आठ तक की किताबों के नाम एक ही थे। इससे बच्चों में भ्रम की स्थिति रहती थी। बच्चों की अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए शासन ने पाठ्य पुस्तकों के नामों में परिवर्तन कर उन्हें सरल और रोचक कर बना दिया है। ऐसे में बच्चें इन किताबों के नाम आसानी से याद रख सकेंगे। साथ ही पुस्तकों के कवर पेज भी बदले गए हैं। इन्हें रुचिकर रंग और आकृति से सजाया गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से अच्छी पहल करते हुए बच्चों की आयु वर्ग और उनकी रुचि के अनुसार पाठ्य पुस्तकों के नाम और कवर पेज बदले गए हैं। - हरि सिंह शाक्य, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन पाठ्य पुस्तकों के बदले गए नाम
मऊ। कक्षा दो की किताब कलरव का नाम किसलय हुआ है। कक्षा तीन की पाठ्य पुस्तक कलरव का नाम बदलकर पंखुड़ी और गिनतारा का अंकों का जादू किया गया है। कक्षा चार की पुस्तक कलरव, गिनतारा, हमारा परिवेश, रेनबो, संस्कृत पीयूषम का नाम बदलकर क्रमश: फुलवारी, अंक जगत, पर्यावरण, स्प्रिंग और संस्कृत सुधा किया गया है। कक्षा पांच की किताबें कलरव, गिनतारा, हमारा परिवेश, रेनबो, संस्कृत पीयूषम, मंजरी काम नाम अब क्रमश: वाटिका, गणित ज्ञान, प्रकृति, पीटल्स, संस्कृत सुबोध हो गया है। कक्षा छह की मंजरी, गणित, आओ समझें विज्ञान, संस्कृत पीयूषम, रेनबो क्रमश: अक्षरा, सीख गणित, विज्ञान भारती, संस्कृत निधि, इंग्लिश रीडर फर्स्ट के नाम से होंगी। कक्षा सात की किताबें मंजरी, गणित, पृथ्वी और हमारा जीवन, आओ समझें विज्ञान, संस्कृत पीयूषम, रेनबो, गृह शिल्प, महान व्यक्तित्व का नाम बदलकर क्रमश: दीक्षा, गणित प्रकाश, हमारा भूमंडल, विज्ञान भारती-दो, संस्कृत मंजूषा, इंग्लिश रीडर सेकेंड, गृह कौशल, भारत की महान विभूतियां किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed