फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Naib Tehsildar investigated in the demonstration case against Kotdar

कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन मामले में नायब तहसीलदार ने की जांच पड़ताल

Wed, 30 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar investigated in the demonstration case against Kotdar
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयरामगढ़ स्थित कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के साथ-साथ डीएम से शिकायत की थी। बुधवार को जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बातों को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए शिकायत के संदर्भ में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत जयरामगढ़ पूरी तरह दलित, पिछड़ों का गांव है जबकि सभी मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर करते हैं। गत मंगलवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए गांव में तैनात कोटेदार द्वारा अप्रैल माह का रुपये से मिलने वाला राशन अब तक कोटेदार द्वारा वितरण नहीं करने और इसके अलावा जून माह का राशन कुछ लोगों को बांटकर लगभग 100 लोगों को नही दिए जाने और न ही अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाली चीनी का ही वितरण करने आदि कई आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी अमित बंसल से शिकायत किया था। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम अमित बंसल ने बुधवार को नायब तहसीलदार संत बहादुर सिंह और पूर्ति इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंचकर जांच करने का आदेश दिया। बुधवार की शाम दोनों अधिकारी जयरामगढ़ ग्राम सभा पहुंच ग्रामीणों से वार्ता करते हुए जांच पड़ताल किया। इस बाबत पूछे जाने पर नायब तहसीलदार संत विजय सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर ली गई है। जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed