फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nagar Panchayat will be built from Kasara Mor to railway line

कसारा मोड़ से रेलवे लाइन तक नगर पंचायत बनवाएगी नाला

Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will be built from Kasara Mor to railway line
नगर पंचायत कोपागंज के कसारा मोड़ पर नाली निर्माण के लिए हो रही खुदाई।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के कसारा मोड़ के निवासियों को अब गंदे पानी के जमाव से छुटकारा मिलने के असार प्रबल हो गए हैं। नगर पंचायत ने कसारा मोड़ निवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नाली निर्माण के लिए सोमवार को खुदाई प्रारम्भ करा दिया। यह नाली कसारा मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक 150 मीटर लम्बी होगी तथा इसकी कुल लागत पांच लाख रूपये है। बताते चलें कि पांच वर्ष पूर्व कोपागंज कसारा रोड पर कसारा मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक सड़क निर्माण के समय नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन यह नाली कुछ दिनों बाद टूट फूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे इस रोड के किनारे बसे निवासियों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। घरों का गन्दे पानी की निकासी न होने से सड़क के किनारे इधर उधर जमाव हो रहा था। सबसे बुरी स्थिति बरसात के दिनों में होती थी। बरसात के पानी की निकासी न होने लोगो के घरों में बरसात का पानी चला जा रहा था जिससे लोगों का घर में रखा खाने पीने का सामान, कपडा आदि खराब हो जा रहा था। यहां के निवासियों ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन से नाली निर्माकण की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी। सोमवार को नगर पंचायत ने लोगों की समस्यायों को ध्यान में रखते हुए नाली निर्माण के लिए खुदाई प्रारम्भ करा दिया। नाली निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ होते देख कसारा मोड़ निवासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी। इस बाबत अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि यह नाली कसारा मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक 150 मीटर लम्बी होगी तथा इसकी कुल लागत पांच लाख रूपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed