{"_id":"60ef29bc8ebc3e02711e94c2","slug":"nagar-panchayat-administration-started-encroachment-removal-campaign-mau-news-vns6004635117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग तथा स्टेशन जाने वाली रोड पर बुधवार की शाम को नगर पंचायत प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगरपंचायतकर्मियों के साथ जेसीबी लेकर पुलिस के भातकोल मोड़ पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कस्बे के मुख्य मार्ग से लेकर बाजारों में अतिक्रमण ने पांव पसार रखे हैं। इसके चलते आम आदमी को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग की बात करें तो कोपागंज थाना से लेकर भातकोल मोड़ तक अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है । इसके चलते दिन में कई बार यहां जाम के हालात बन जाते हैं। ऐसी ही स्थिति कस्बे के मुख्य बाजार की है। कस्बे के बाजारों को देखा जाए तो दुकानदार अपनी दुकान के अलावा एक दुकान का सामान दुकान के बाहर सड़क पर रखकर दुकानदारी करते हैं।
अतिक्रमण हटाने को लेकर दो दिन पूर्व से ही नगर पंचायत की तरफ से चेतावनी दी जा रही थी। कस्बे में बुधवार की शाम अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव, उपजिलाधिकारी जय प्रकाश यादव के साथ थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, नगर पंचायत, पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण अभियान शुरू किया। सबसे पहले टीम ने भातकोल, कोपागंज स्टेशन रोड रेहड़ी खोखे खोमचे, टीनशेड हटवाए। इनमें जो गुमटी बंद मिली उसको अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्राली में भरवाकर भेजवा दिया। नगर पंचायत की इस कार्यवाही से सब्जी विक्रेताओं, रेहनी खोखे, खोमचे वालों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार खुद अपना टिनशेड ,चौकी आदि हटाने में लग गए।