फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Muslim Personal Law Board announces nationwide shutdown on October 3

Mau News: तीखी गर्मी, उमस से परेशान रहे लोग, 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा तापमान

Sat, 27 Sep 2025 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Muslim Personal Law Board announces nationwide shutdown on October 3
सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तीखी धूप और उसम से लोग परेशान रहे। 24 घंटे में तापमान एक डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी और उमस से पूरे दिन लोग परेशान रहे। बार-बार बिजली कटौती ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दीं। तेज धूप होने से खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है। इससे धान की फसलों में झुलसा का प्रकोप बढ़ने अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही लोग तेज धूप से हलकान रहे। बादल छाए रहे, लेकिन उमस कम नहीं हुई। धूप छांव होता रहा। दोपहर में तेज गर्मी से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने मेें परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम गर्म होने से दिन भर शहरवासी परेशान रहे। बिजली अप डाउन होने से गर्मी और उमस के बीच ए-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप से खेतों में नमी तेजी से गायब हो रही है। धान की फसल के लिए तापमान अधिक होने से किसानों को धान की फसल पर ध्यान देने की जरूरत है। खेतों में नमी बनाए रखें। नमी कम होने पर झुलसा रोग के फैलने की अंदेशा है। फसल में रोग लगने पर नजदीक के कृषि विशेषज्ञ से संपर्क कर दवा का छिड़काव किया चाहिए। - डॉ. विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक,कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article