फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder of relationships In Mau nephew killed uncle who came from Mumbai and injured cousins by beating them too

रिश्तों का खून: मऊ में भतीजे ने ली मुंबई से आए चाचा की जान, चचेरी बहनों को भी मारपीट कर किया घायल

Mon, 20 Jun 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 06:36 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले के गहनी गांव में सोमवार दोपहर एक युवक ने फावड़े से वार कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। जमीन के विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Murder of relationships In Mau nephew killed uncle who came from Mumbai and injured cousins by beating them too
देवेंद्र सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के गहनी गांव में सोमवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चाचा पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बीचबचाव में आई चचेरी बहनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। ग्रामीण हतप्रभ हैं। मृतक पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिन पहले मुंबई से गांव आया था।

विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (42) और विनोद सिंह सगे भाईं है। दोनों के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। जमीन बंटवारे की नीयत से मुंबई में काम कर परिवार का भरण पोषण करने वाले देवेंद्र 15 दिन पहले गांव आए थे। जमीन बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार सुबह पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन


तब दोनों पक्षों में आपसी सहमती बनी थी। लेकिन दोपहर में मामला बिगड़ गया। करीब एक देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी बीनू, दोनों बेटियां सोनाली (15) भूमि (12) और 8 वर्षीय पुत्र सन्नी के साथ अपने घर के बाहर बरामदे में बैठे थे। इसी बीच विनोद सिंह का पुत्र शुभम आया और घर के सामने लगे हैंडपंप से छेड़छाड़ करने लगा। इसे देखकर देवेंद्र ने जब विरोध किया तो वह अपशब्द बोलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो आक्रोशित शुभम ने पास में रखे फावड़े से देवेंद्र सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीचबचाव में बेटियां आईं तो भी हमलावर ने उन दोनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। फावड़े के वार से देवेंद्र अचेत होकर गिर गए। थोड़ी ही देर में मौत हो गई। दोनों बेटियां और पत्नी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

ट्रेन निरस्त नहीं होती तो बच जाती देवेंद्र की जान

जमीनी विवाद में असमय मौत के शिकार बने देवेंद्र सिंह ने बीते 18 जून को मुंबई जाने के लिए लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में आरक्षण कराया था। लेकिन अग्निपथ को लेकर हुए बवाल के बाद रेलवे द्वारा ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। सोमवार को विवाद में देवेंद्र की हत्या उसके भतीजे ने ही कर दी। लोगों के बीच चर्चा रही कि अगर ट्रेन निरस्त नहीं होती तो देवेंद्र सिंह की जान नहीं जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed