फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन

Sat, 13 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में बेला कसैला गांव स्थित पोखरी पर मिले युवक के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही दोहरीघाट पुलिस के विरुद्घ शुक्रवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गए। थाने के सामने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे चले जाम का परिणाम रहा कि पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। जाम लगने से वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई थी।  
विज्ञापन



 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेला कसैला गांव निवासी विजय राजभर पुत्र सागर राजभर का शव बीते आठ अगस्त को गांव के बाहर स्थित एक पोखरे में मिला था। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस संबंध में मृतक की मां लालमुनी ने थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में पुत्र के गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन शव मिलने के बाद परिजन उसके हत्या की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन



परिजनों का कहना है कि विजय की पत्नी अंजनी से उसका विवाद चलता है और मामला न्यायालय में लंबित भी है। घटना के दो दिन पूर्व उसकी बहू अपने किसी परिचित के साथ घर आई थी और मामले में सुलह-समझौते के लिए पति के साथ लिवाकर गई थी।  देर रात तक भी विजय का जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार के सदस्य परेशान हो उठे। आठ अगस्त को शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी सहित अन्य चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध ग्रामीण शुक्रवार को थाने पर जा पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। चक्का जाम एक बजे से लगभग तीन बजे तक चला। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां लालमुनि की तहरीर पर श्रवण राजभर पुत्र बद्री निवासी मदीना घोसी, मृतक की पत्नी अंजनी पुत्र चंद्रदेव, शिवकुमारी पत्नी वीरेंद्र राजभर, वीरेंद्र राजभर सहित एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा  दर्ज होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। चक्का जाम तीन बजे तक चला जो थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर ही समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed