फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipality's revenue will increase, dependence on private institutions will decrease

नगर पालिका का बढ़ेगा राजस्व, निजी संस्थाओं पर निर्भरता घटेगी

Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Municipality's revenue will increase, dependence on private institutions will decrease
मऊ। शहर स्थित बकवल के पास नगर पालिका के कम्यूनिटी हाल को अत्याधुनिक किया जा रहा है। नगर पालिका का दावा है कि फरवरी में शहर को अत्याधुनिक प्रेक्षागृह की सौगात मिल जाएगी। प्रेक्षागृह का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जनपद में पिछले कई वर्षों से आधुनिक प्रेक्षागृह की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद की तरफ से कम्यूनिटी हाल को ही अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका के निर्माणाधीन कम्यूनिटी हाल में 220 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। प्रेक्षागृह को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया जा रहा है। बेहतर साउंड सिस्टम के साथ पूरे प्रेक्षागृह को साउंड प्रूफ बनाया जाएगा। यहां रेस्ट रूम, ड्रेसिंग रूम तथा शौचालय की भी सुविधा रहेगी। इस प्रेक्षागृह के बन जाने से सेमिनार, सामाजिक, राजनीतिक, सरकारी, धार्मिक आदि आयोजनों के लिए निजी संस्थानों पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। कार्यक्रमों की बुकिंग के लिए परिसर में ही आफिस बनाया जा रहा है। हालांकि पहले की अपेक्षा अब अत्याधुनिक प्रेक्षागृह बनने के बाद नगर पालिका द्वारा इसकी शुल्क राशि भी बढ़ाई जाएगी। इससे नगर पालिका के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन तैयब पालकि ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 220 सीट की क्षमता वाले अत्याधुनिक प्रेक्षागृह के निर्माण का कार्य तेजी हो हो रहा है। 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। फरवरी में प्रेक्षागृह बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम हेतु लोगों को उचित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed