फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipality Mau will become the second body with dumping ground

डंपिंग ग्राउंड वाली दूसरी निकाय बनेगी नगर पालिका मऊ

Mon, 28 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Municipality Mau will become the second body with dumping ground
मऊ। नगरवासियों को जगह जगह पसरी गदंगी से जल्द ही निजात मिल सकती है। दरअसल नगर पालिका मऊ द्वारा एनजीटी से भेजे गए गाइडलाइन के अनुरूप डपिंग ग्राउंड बनाने के लिए आवश्यक जमीन को चिह्नित करने की कवायद पूरी हो चुकी है। नगर पालिका ने रैनी के पास करीब नौ बीघा जमीन लेने के साथ चार बीघा जमीन को लेने की कवायद अंतिम चरण में है। चिह्नित जमीन पर नगर पालिका द्वारा डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। इससे नगर के 44 वार्डों से निकलने वाला 120 मीट्रिक टन कचर को यह डंप किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोपागंज के बाद मऊ नगर पालिका डपिंग ग्राउंड वाली दूसरी निकाय होगी। साढ़े तीन लाख की आबादी वाले नगर के 44 वार्डो से प्रतिदिन 120 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। नगर पालिका द्वारा अब निकलने वाले कचरा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए रैनी के पास करीब नौ बीघा की जमीन चिह्नित की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिकध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि डपिंग ग्रांउड के लिए आवश्यक जमीन नौ बीघा चिहिन्त कर रजिस्ट्री की जा चुकी है। इसके अलावा चार बीघा जमीन को भी क्रय करने के लिए प्रयास जारी है। बोले कि इसके बाद इस जमीन पर नगर पालिका द्वारा डंपिंग ग्राउंड बनाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नगर पालिका द्वारा ग्रीन बेल्ट तमसा नदी किनारे कचरा डंप किया जाता था। लोगों के विरोध के बाद यह कचरा परदहा में नगर पालिका की खाली जमीन में डंप किया जा रहा है। हालांकि प्रतिदिन निकलने वाला कचरा को देखते हुए भविष्य में यह जगह भी अपर्याप्त साबित होती है।नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा इस समस्या को देखते हुए डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन चिहिन्त करने का प्रयास में बीते दो वर्षो से जुटे थे। डपिंग ग्राउंड बनने से इस समस्यासे निजात मिल जाएगी। बताते चले कि जिले के दस निकायों में वर्तमान में केवल कोपागंजनगर पंचायत के पास डपिंग ग्राउंड के लिए जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed