फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipality Mau becomes ODF Plus

नगर पालिका मऊ बना ओडीएफ प्लस

Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Municipality Mau becomes ODF Plus
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में लगी नगर पालिका मऊ को इस वर्ष ओडीएफ प्लस-घोषित किया गया है। पिछले वर्ष भी नगर पालिका को ओडीएफ का तमगा मिला था। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वे में नगर पालिका मऊ के अलावा जिले की सात निकायों को भी यह उपलब्धि मिली है। हालांकि तीन निकाय इस उपलब्धि को हासिल करने में पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष नवंबर माह में केंद्र सरकार की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के अलावा निकायों के अन्य निकायों का सर्वे किया था। नगर पालिका क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर शौचालय बनवाए गए। सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में हैंड ड्रायर सहित महिलाओं के लिए सेनेट्री पैड वेंडिग मशीन और पैड डिस्पोजल की व्यवस्था सहित अन्य मानक पूरे पाए गए। सर्वे टीम को जांच में सफाई भी मानक के अनुरूप मिली।
विज्ञापन

इस सर्वे रिपोर्ट पर गत दिवस जारी रिपोर्ट में नगर पालिका मऊ को ओडीएफ प्लस का तमगा दिया गया। गत वर्ष नगर पालिका को ओडीएफ का तमगा मिला था। सकारात्मक बात है कि जिले की नगर निकाय कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन, अदरी, अमिला नगर पंचायत को भी ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। जबकि दोहरीघाट, चिरैयाकोट नगर पंचायत इस उपलब्धि सेे वंचित रह गए। वहीं वलीदपुर नगर पंचायत ओडीएफ घोषित की गई है। नगर पालिका मऊ के ईओ संजय कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसा ही उत्कृष्ट कार्य करते हुए नगर पालिका का मान बढ़ाने की अपेक्षा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं ने दिलाई उपलब्धि
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेश ने बताया कि नगर पालिका को यह उपलब्धि सामुदायिक- सार्वजनिक शौचालयों में लोगों के लिए हैंडवाश की व्यवस्था करने के साथ सजने-संवरने के लिए आइने लगाने पर मिली है। वहीं महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाईं गईं। इसके अलावा सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। ओडीएफ प्लस होना स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सफाई और खाद्य निरीक्षक नरेश ने बताया कि खुले में शौच मुक्ति के लिए अभियान चलाया गया था। इसके तहत शहर पहले ही ओडीएफ घोषित हो गया था। इसे कायम रखते हुए नपा ने लगातार प्रयास किए जिसकी बदौलत अब ओडीएफ प्लस का दर्जा मिल सका। इसका श्रेय नागरिकों को जाता है जिन्होंने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed