{"_id":"6179a2673a7ce4581b58fd32","slug":"municipal-president-inaugurated-the-construction-work-mau-news-vns619642220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में बुधवार को विकास कार्यों का लोकार्पण नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। नपाध्यक्ष ने वार्ड 24 में 4.97 लाख रुपये की लागत से नाली तथा सीसी इंटरलाकिंग जबकि वार्ड 8 में 6.28 लाख रुपये की लागत से निर्मित क्रासिंग एवं अप्रोच निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से सोनीधापा मैदान में आज से तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। बोले कि इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। मेले में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जबकि दिन में सरकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी। मेले को बहुआयामी बनाया जायेगा। मेले में छोटे दुकानदारों एवं सरकारी कार्यालयों से संबंधित स्टाल लगाये जाएंगे। रहेड़ी समेत विभिन्न प्रकार के सामान बेचने वाले छोटे दुकानदारों के लिये मेले में नि:शुल्क भाग लेने की व्यवस्था की गयी है।
वहीं कवि सम्मेलन/मुशायरे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के जाने माने कवि/शायर गैबी जौनपुरी, तारकेश्वर मिश्र राही, चाँदनी शबनमअचानक मऊवी, पंकज प्ररवर, डंगा बनारसी, सैदा बैजापुरी, नागेश साण्डिल्य, सलमान घोसवी, शैलेंद्र मधुर, शहाब नोमानी, उपस्थित होंगे। लोकार्पण के अवसर पर सभासद प्रतिनिध फिरोज अहमद शब्बू, शफीकुर्रहमान पहलवान, एहतेशाम, खैरुलबशर आदि मौजूद रहें।