फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar in the district is on trial for murder, gangster and arms act

मुख्तार के विरुद्ध राम सिंह हत्याकांड सहित गैंगेस्टर और शस्त्र अधिनियम के हैं मुकदमे

Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar in the district is on trial for murder, gangster and arms act
मऊ। माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध मऊ जनपद में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दक्षिण टोला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इन में गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे हैं। इसके अतिरिक्त पुराने एआरटीओ आफिस के पास ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह उनके करीबी राम सिंह मौर्य और अंगरक्षक सिपाही सतीश की हत्या का मुकदमा भी है। जनपद के बहुचर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार का मुकदमा भी है जो हाई कोर्ट में चल रहा है। एक सप्ताह पहले ही दक्षिण टोला थाने में दर्ज किए गए मुकदमा के अनुसार विधायक मुख्तार अंसारी के लेटर पैड पर तीन लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। तीन लाइसेंसधारकों के पते और कागजात फर्जी पाए गए थे। इस प्रकरण में तीनों शस्त्र लाइसेंस धारकों सहित मुख्तार अंसारी के विरुद्ध भी मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।इसके पूर्व गैंगेस्टर के तहत एक और मुकदमा दक्षिण टोला थाने में ही दर्ज है। जबकि 29 अगस्त 2009 को हुए चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड में मुख्तार सहित कई आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा हाई कोर्ट में चल रहा है। शहर के हकीकतपुरा मुहल्ले में पुराने एआरटीओ आफिस के पास हुए दोहरे हत्याकांड में भी मुख्तार अंसारी साजिशकर्ता के रूप में आरोपी हैं। ये मुकदमा एमपी एमएलएकोर्ट में चल रहा है। ए कलास ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड की पैरवी कर रहे मन्ना सिंह के भाई भाजपा नेता अशोक सिंह ने कई बार मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी बुलाने की गुहार लगा चुके थे। जिससे इनके विरुद्ध चल रहे मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाई जा सके। लेकिन मुख्तार अंसारी पहले भी बीमारी का बहाना बनाकर पेशी में आने से कतराते रहे हैं और मुकदमे लंबित पड़े रहे।अब मुख्तार के यूपी आने के बाद उनके विरुद्ध चल रहे मुकदमों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed