{"_id":"6436f52718d61ef2f9068866","slug":"mukhtar-ansaris-appearance-in-the-case-of-mlas-fund-mau-news-c-20-1-151770-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, विधायक निधि का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, विधायक निधि का है मामला
Thu, 13 Apr 2023 06:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:48 AM IST
सार
मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। मामला विधायक निधि से जुड़ा है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधायक निधि के मामले में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। सीजेएम एमपी एवं एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में साक्ष्य के लिए 19 अप्रैल की तिथि नियत की है। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को कोई गवाह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। सीजेएम ने 19 अप्रैल की तिथि नियत किया।
विज्ञापन