फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar Ansari gang shooter Brijesh sonkar arrested from mau many cases registered

Mau: मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में हैं कई मुकदमे दर्ज

Wed, 01 Mar 2023 07:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 07:05 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्तार अंसारी के शूटर बृजेश सोनकर को बंधा रोड के पास से गिरफ्तार किया। बृजेश पर जिले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान इसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari gang shooter Brijesh sonkar arrested from mau many cases registered
मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्तार अंसारी के शूटर को बंधा रोड हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उस पर जिले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मंगलवार रात बंधा रोड हनुमान मंदिर के पास एक बदमाश के मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर बृजेश सोनकर निवासी मठियाटोला थाना कोतवाली के रूप में हुई।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर अपराधी बृजेश जिले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान इसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। उस पर दक्षिणटोला थाना में दो, कोपागंज थाना में तीन जबकि शहर कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में भी पकड़ा गया मुख्तार गैंग का शूटर

पुलिस ने मंगलवार को पूरे आजमगढ़ जिले में जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान बीते पांच वर्षों में चिन्हित किए गए शूटरों की तलाश की गई। जहानागंज पुलिस ने एक शूटर को पकड़ा और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ और क्षेत्रों में भी शूटरों को उठाए जाने की चर्चा है। पुलिस की इस कवायद को उमेश पाल हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। शुरू से ही आशंका जताई जा रही है कि प्रयागराज की घटना को अंजाम देने वाले शूटर आजमगढ़ जिले के हो सकते हैं। 

पुलिस ने मंगलवार को मुख्तार गैंग के शूटर हरिकेश यादव निवासी जहानागंज को  किया। वह माफिया मुख्तार के प्रमुख साथी श्यामबाबू पासी का मुख्य सहयोगी रहा है। 2014 को तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला  मजदूर हत्याकांड में आरोपी।  2020 में उस पर गैंगस्टर भी लगा गया है। वर्तमान में वह जिला बदर था। इसके बाद भी जिले की सीमा में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed