फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari gang Major action in mau administration demolished shopping mart of close to Bahubali MLA mukhtar after court order

मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी चोट: बाहुबली विधायक के करीबी का 10 करोड़ का शॉपिंग मार्ट ध्वस्त, मऊ प्रशासन ने की कार्रवाई

Sat, 25 Sep 2021 02:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Sep 2021 02:12 PM IST
सार

पूर्वांचल के मऊ जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। शनिवार सुबह मुख्तार के करीबी कोयला माफिया उमेश सिंह  के शॉपिंग मार्ट पर प्रशासन का बुलडोजर चला। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari gang Major action in mau administration demolished shopping mart of close to Bahubali MLA mukhtar after court order
मुख्तार के करीबी का शॉपिंग मार्ट ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक और बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर प्रशासन द्वारा शिकंजा कसना तेज कर दिया गया है। मऊ में शनिवार सुबह मुख्तार के करीबी और ठेकेदार उमेश सिंह के शॉपिंग मार्ट पर प्रशासन का बुलडोजर चला। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई। इससे मौके पर खलबली मची रही।

विज्ञापन


करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बना यह मार्ट पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा था। पूर्वांचल के मऊ जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। मऊ सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध तरीके से निर्माण करने का मुकदमा स्टेट बनाम उमेश सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह के विरुद्ध चल रहा था। जिसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया।
विज्ञापन



आदेश के क्रम में शनिवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में बने मेगा मार्ट के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। एडीएम के हरि सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सरायलखंसी एसओ राम सिंह, हलधरपुर एसओ निहार नंदन सिंह सहित नगर पालिका कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।  इस संबंध में सीओ सिटी धनजंय मिश्रा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अनुशासनहीनता में सिपाही बर्खास्त, मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने में हुआ था निलंबित

उमेश सिंह पर पहले भी हुई है कार्रवाई

Mukhtar Ansari gang Major action in mau administration demolished shopping mart of close to Bahubali MLA mukhtar after court order
मऊ में मुख्तार के करीबी का शॉपिंग मार्ट ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी और त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह मन्ना सिंह हत्याकांड में आरोपी है। मऊ प्रशासन ने इससे पहले भी कई मौके पर उमेश की करोड़ों रुपये की संपत्ति को  सीज कर जब्त कर चुकी है। बीते वर्ष अक्तूबर माह में कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी स्थित त्रिदेव धर्म कांटा व कोल डिपो को जिला प्रशासन ने जब्त किया था। उमेश सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed