फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari case ambulance case: Barabanki police reached Mau to question BJP leader and Dr. Alka Rai

मुख्तार अंसारी केस: एंबुलेंस मामले में भाजपा नेत्री और डॉ. अलका राय से पूछताछ करने मऊ पहुंची बाराबंकी पुलिस

Sun, 04 Apr 2021 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari case ambulance case: Barabanki police reached Mau to question BJP leader and Dr. Alka Rai
पूछताछ करने पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोहाली की कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा उपयोग की गई एंबुलेंस मामले में जांच करने और भाजपा नेत्री अलका राय से पूछताछ करने के लिए रविवार को बाराबंकी पुलिस मऊ जिला पहुंच गई। पूछताछ के लिए स्कार्पियो से चार सदस्यीय टीम पहुंची है।

विज्ञापन


टीम में महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ महिला कांस्टेबल शामिल है। टीम बलिया मोढ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल पहुंची। इस दौरान स्थानीय कोतवाली पुलिस भी सहयोग में थी।
विज्ञापन


पंजाब में जिस एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश हुए थे, उसका रजिस्ट्रेशन डॉ अलका राय के बलिया मोढ स्थित अस्पताल श्याम संजीवनी के नाम से आरटीओ बाराबंकी में पंजीकृत है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पंजाब के मोहाली स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा उस एंबुलेंस को उपयोग में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सामने आने पर आरटीओ ने भाजपा नेत्री और पेशे से डॉक्टर अलका राय के खिलाफ कोतवाली बाराबंकी में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। अलका राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर रविवार को बाराबंकी कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच करने के लिए मऊ पहुंची। बलिया मोढ स्थित अलका राय के अस्पताल पर पहुंची पुलिस ने उनसे उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed