फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appeared before VC in four cases

चार मामलों में मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeared before VC in four cases
मऊ। राम सिंह मौर्या व सिपाही सतीश की हत्या, गैगेंस्टर, फर्जी असलहा के मामले में की गई पैरवी और विधायक निधि का गबन के कुल चार मामलों में बांदा जेल से मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट ने रामसिंह मौर्या व सिपाही सतीश की हत्या व गैंगस्टर के मामले में बहस के लिए तीन अगस्त की तिथि तय की। पहला मामला दक्षिणटोला का है। अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपिय़ो के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगा सिपाही सतीश की तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरा मामला गैंगस्टर का भी इसी थाना क्षेत्र से है। अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई था। जिसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया। मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तिथि नियत की गई। वहीं सरायलखंसी थाने मे दर्ज विधायक निधि के गबन और फर्जी असलहा मामले मे की गई पैरवी के मामले में भी मुख्तार की पेशी वीसी सेएसीजेएम/एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी के न्यायालय में हुई। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते बहस नहीं हो सकी। मुख्तार के अधिवता दारोगा सिंह ने बहस के लिए समय की मांग की। जिसपर एसीजेएम ने आरोप पर बहस के लिए 27 जुलाई की तिथि नियत की। पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। विधायक निधि के दुरूपयोग के मामले में दर्ज मुकदमे मे मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद,बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। मामले मे आरोप तय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed