फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appear in Mau court Police team reached from Banda jail in Gangster Act

मुख्तार अंसारी की मऊ कोर्ट में पेशी: गैंगस्टर एक्ट में आरोप तय, मीडिया से हंसकर कहा- बोलने पर है पाबंदी

Thu, 15 Sep 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Sep 2022 01:13 PM IST
सार

बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी आज विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए (मऊ) की अदालत में हुई। गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुख्तार समेत चार पर आरोप तय हो गया। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari appear in Mau court Police team reached from Banda jail in Gangster Act
मऊ कचहरी परिसर में मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी आज मऊ कोर्ट में हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट दिनेश कुमार चौरसिया ने गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी समेत चार पर आरोप तय कर दिय। वहीं, इस मामले में गवाही के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


मुख्तार के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराए जाने की मांग की। इस प्रार्थना पत्र को विशेष न्यायाधीश ने स्वीकार किया। अग्रिम आदेश तक मुख्तार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्तार को मीडिया से रखा गया दूर
कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की टीम मुख्तार को लेकर बांदा जेल से मऊ पहुंची। मऊ कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मुख्तार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मुख्तार अंसारी की किसी बात नहीं हो सकी। मीडिया को दूर रखा गया। हालांकि पत्रकारों को देखकर मुख्तार ने हंसते हुए कहा कि बोलने पर पाबंदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार मऊ कोर्ट में मुख्तार की पेशी

Mukhtar Ansari appear in Mau court Police team reached from Banda jail in Gangster Act
मऊ कचहरी परिसर में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

फर्जी हथियार मामले में मुख्तार अंसारी समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मऊ के दक्षिण टोला थाने में केस दर्ज किया गया था। बांदा जेल से अभी तक मुख्तार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही पेश किया जाता रहा है। यह पहली बार है जब मुख्तार को जिले में पेश होने के लिए लाया गया। इसके लिए कोर्ट परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। कचहरी और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। 

Mukhtar Ansari appear in Mau court Police team reached from Banda jail in Gangster Act
मऊ कचहरी परिसर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला निहार नंदन की तहरीर पर फर्जी असलहा प्रकरण मामले में दर्ज हुए मुकदमे को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी, इजराइल अंसारी, सलीम और अनवर शहजाद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया।

मामला एमपी/ एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें मुख्तार सहित चारों आरोपियों पर आरोप तय होना था। गुरुवार को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से भारी सुरक्षा के बीच दीवानी कचहरी स्थित गैंगस्टर कोर्ट मे पेश किया गया। वहीं आरोपी सलीम और अनवर शहजाद को गाजीपुर जेल से लाकर पेश किया गया।

एक आरोपी इजराइल अंसारी जो जमानत पर कोर्ट मे हाजिर हुआ। विशेष न्यायाधीश ने सभी आरोपियों पर आरोप तय किया। साक्ष्य के लिए 30 सितंबर की तिथि तय कर दी। इस दौरान कचहरी परिसर मे सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कचहरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

एक घंटे तक कोर्ट मे रहा मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari appear in Mau court Police team reached from Banda jail in Gangster Act
वाहन में बैठा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर एक्ट में बांदा जेल से कोर्ट में पेशी पर आया मुख्तार अंसारी एक घंटे तक अदालत परिसर के अंदर रहा। मुख्तार अंसारी को पुलिस कचहरी परिसर लेकर पहुंची। वज्रवाहन से उतरते ही सीधे कोर्ट में लेकर चली गई। मुख्तार अंसारी 11.45 बजे कोर्ट में दाखिल हुआ।

Mukhtar Ansari appear in Mau court Police team reached from Banda jail in Gangster Act
मऊ कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहां आरोप तय होने और अगली तिथि नियत होने के बाद उसका हस्ताक्षर कराया गया। इस दौरान उसके साथ कोर्ट में तीन अन्य आरोपी भी मौजूद रहे। पूरी कार्यवाही पूरी होने मे एक घंटे का समय लगा। इसके बाद कोर्ट से निकलते ही पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर मुख्तार को वाहन में बैठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed