फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukesh's post-mortem was conducted under the supervision of three doctors, video recording was done

Mau News: तीन डॉक्टरों की देखरेख में हुआ मुकेश का पोस्टमार्टम, हुई वीडियो रिकॉर्डिंग

Tue, 10 Sep 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mukesh's post-mortem was conducted under the supervision of three doctors, video recording was done
जिला जेल में फंदा लगाकर जान देने वाले दुष्कर्म के आरोपी के शव का रविवार की रात तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। तीन घंटे तक चले पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि मुकेश का शव का पोस्टमार्टम रविवार की रात 11 बजे से शुरू किया गया, जो रात एक बजे तक चला। तीन डाक्टरों के साथ दो पुलिस अधिकारी सीओ सिटी, शहर कोतवाल की मौजूदगी में हुए कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई। इसके बाद भोर में ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इससे पहले रविवार की शाम मृतक के पांच परिजनों के पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम की कवायद शुरू हुई थी। बता दें कि बलिया जिला जेल से आए दुष्कर्म के आरोपी युवक ने जिला जेल के शौचालय में फंदा लगा लिया था। मामले में जिला जेल ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही एक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की तैयारी में है। मृतक का पोस्टमार्टम का परिजनों के विरोध के चलते रविवार की सुबह नहीं हो सका। उधर देर शाम बलिया पुलिस प्रशासन ने मान मनौव्वल करने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के राजी हुए।
विज्ञापन


जिला जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला ने बताया कि मामले में एक सिपाही और एक हेड सिपाही प्रथम दृष्टया इनकी ड्यूटी में लापरवाही मिली हैं। जिसका फायदा उठाकर दुष्कर्म के आरोपी मुकेश ने शौच जाने के नाम पर आठ फीट की ऊंचाई वाले शौचालय में जाकर अपने गमछे का आधा सिरा फाड़कर उसका फंदा बना कर जान दे दी थी। मामले में मुकेश बलिया जिला जेल से 21 अगस्त को मऊ जिला जेल में स्थानातंरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed