फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Muhammadabad Gohna Tehsil tops in Kho-Kho

Mau News: खो-खो में मुहम्मदाबादगोहना तहसील अव्वल

Fri, 26 Sep 2025 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:04 AM IST
सार

पिपरीडीह स्थित केएमके इंटर कॉलेज में 34वीं जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मुहम्मदाबादगोहना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन में बालक-बालिका वर्ग के विभिन्न मैच आकर्षण के केंद्र रहे।

विज्ञापन
Muhammadabad Gohna Tehsil tops in Kho-Kho

विस्तार

पिपरीडीह। परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित केएमके इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को 34 वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुहम्मदाबादगोहना तहसील को प्रथम, सदर तहसील को दूसरा और घोसी तहसील को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज रतनपुरा के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के परिवेश में हर खेल महत्वपूर्ण है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से कल कोई भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में मैच हुए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव शिवशंकर सिंह, राम अवध यादव, कमलेश प्रसाद, उदय नारायण सिंह, आराधना राय, दरख्शां खातून, संजय सिंह, विरेंद्र विक्रम, अमित राहुल आदि रहे। संचालन धनंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed