{"_id":"6a5149f788eabc7df503a271","slug":"mud-and-silt-are-deposited-at-many-places-in-khaira-pawani-minor-mau-news-c-295-1-svns1028-148327-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खैरा-पवनी माइनर में कई स्थानों पर जमी है मिट्टी और गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खैरा-पवनी माइनर में कई स्थानों पर जमी है मिट्टी और गाद
विज्ञापन
खैरा-पवनी माइनर तक पूरा पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।संवाद
धान की रोपाई चल रही है, लेकिन चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से संबद्ध खैरा-पवनी माइनर के कई स्थानों पर मिट्टी और गाद जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है।
इसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे धान की रोपाई और सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसान पंपिंगसेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं।
चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से संबद्ध खैरा-पवनी माइनर खैरा, मोहम्मदपुर, पवनी, चीयूटापुर, रामपुर, मलेरीकोट सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरी है। धान की रोपाई के समय माइनर की साफ-सफाई नहीं कराई जा सकी है।
कई स्थानों पर मिट्टी और गाद जमा है, इससे माइनर के टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। अगेती धान की नर्सरी तैयार हो गई है, लेकिन धान की रोपाई के समय माइनर में टेल तक पानी न पहुंचने से खेती-किसानी पर संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्र के सूर्यभान पांडेय, मनोज मिश्रा, रामाशंकर यादव, मनीष राय, धनंजय, सुशील कुमार का कहना है कि खैरा-पवनी माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। जगह-जगह मिट्टी से पट जाने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
सिंचाई के अभाव में धान की रोपाई धीमी पड़ गई है। निजी नलकूप से सिंचाई करने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। किसानों की समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
इस बाबत सिंचाई विभाग के जेई प्रिंस कुमार सिंह का कहना है कि माइनर की सफाई कराई जाएगी।